{"_id":"60340ae98ebc3ee95e7642ca","slug":"kanoongo-caught-red-handed-by-visilence-team-lucknow-news-lko566239022","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते कानूनगो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते कानूनगो को दबोचा
विज्ञापन
लखनऊ। विजिलेंस की टीम ने मोहनलालगंज तहसील में कार्यरत कानूनगो जय प्रकाश श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। उन्होंने जमीन की पैमाईश के लिए 15 हजार रुपये की किसान से मांग की थी। किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारी के मुताबिक, नगराम के अनैया मजरा धनपतखेड़ा निवासी किसान राजेश कुमार ने विजिलेंस मुख्यालय में शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि मोहनलालगंज तहसील के अनैया गांव में खेती की एक बीघा जमीन है जिसकी पैमाइश का आदेश 2018 में हुआ था। लेकिन काफी भागदौड़ के बाद भी लेखपाल व कानूनगो जमीन की पैमाइश नहीं करा रहे थे। राजेश ने कानूनगो जय प्रकाश श्रीवास्तव से संपर्क किया। कानूनगो ने उससे पैमाइश कराने के लिए 50 हजार रुपये मांगे।
शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों ने तैयारी की। इसके बाद राजेश को 15 हजार रुपये देने के लिए जयप्रकाश के पास भेजा। सोमवार को विजलेंस की टीम तहसील पहुंच गई। उसके इशारे पर राजेश कानूनगो को 15 हजार रुपये देने के लिए तहसील परिसर में कार्यालय के अंदर दाखिल हुआ। जैसे राजेश ने कानूनगो जयप्रकाश को रुपये दिए। विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। उसे लेकर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पहुंची और वहां मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।