{"_id":"5eba5e428ebc3e90896a20b6","slug":"kanika-kapoor-will-have-to-wait-for-donation-of-plasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी प्लाज्मा दान नहीं कर पाएंगी गायिका कनिका कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी प्लाज्मा दान नहीं कर पाएंगी गायिका कनिका कपूर
Tue, 12 May 2020 02:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 May 2020 02:00 PM IST
सार
- केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि उनकी फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
- कनिका कोरोना पॉजिटिव होने और फिर कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल होने के कारण चर्चा में आई थीं।
- कनिका ने कोरोना रोगियों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
कनिका कपूर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी प्लाज्मा दान नहीं कर पाएंगी। केजीएमयू ने उनकी फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि उनकी फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अगर आपातकालीन स्थिति में जरूरत पड़ती है तो जरूर उनकी मदद ली जाएगी पर फिलहाल उन्हें इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि फैमिली हिस्ट्री की जानकारी मीडिया को नहीं दी जा सकती क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
बता दें कि कनिका कोरोना पॉजिटिव होने और फिर कई हाईप्रोफाइल पार्टियों में शामिल होने के कारण चर्चा में आई थीं। संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्होंने कोरोना रोगियों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा दान करने का फैसला किया था।