दोगुने करने का झांसा देकर कंछल ग्रुप ने हड़पे लाखों रुपये, टूटा बेटी का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल में रकम डेढ़ गुनी और समय से पहले भुगतान पर दो प्रतिशत महीने के हिसाब से ब्याज की लुभावनी योजना में फंसकर शिक्षिका की मेहनत की चली गई। दरअसल शिक्षिका ने कंछल ग्रुप में निवेश किया था और एकमुश्त 22.80 लाख मिलने की आशा में बेटी का रिश्ता तय कर दिया था।
अवधि पूरी होने पर खाते में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। भुगतान में टालमटोल के चलते बेटी का रिश्ता टूट गया। हताश शिक्षिका ने एसएसपी से गुहार लगाई। सीओ गोमतीनगर ने कार्रवाई शुरू करने के साथ कंछल ग्रुप के मुखिया को नोटिस जारी करके तलब किया है।
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि विराट खंड निवासी शिक्षिका आराधना तिवारी ने डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने की लुभावनी योजना के तहत कंछल ग्रुप की मारवाड़ इंफ्रावेंचर्स लिमिटेड में 1 जुलाई 14 को 7.44 लाख और 19 नवंबर 14 को सात लाख रुपये निवेश किए थे।
कंपनी के एमडी अमित कंछल की तरफ से उन्हें दो पोस्ट डेटेड चेक दिए गए। इनमें 11.60 रुपये के चेक पर भुगतान की तिथि 1 फरवरी 16 और 11.20 लाख रुपये के चेक पर 19 मई 16 की तारीख थी।
कंपनी एमडी ने फोन उठाना किया बंद
निवेश के दौरान कंपनी से एग्रीमेंट में आराधना ने बेटी की शादी की संभावना के चलते तय अवधि से पहले भुगतान का जिक्र किया। कंपनी ने एग्रीमेंट में कहा कि ऐसी दशा में उन्हें निवेश पर 2 प्रतिशत मासिक ब्याज लगाकर भुगतान किया जाएगा।
आराधना का कहना है कि निवेश के भुगतान की तिथि के हिसाब से उन्होंने बेटी की शादी तय की। उन्होंने कंपनी द्वारा दिया 11.20 लाख रुपये का चेक 15 फरवरी को खाते में लगाया जो बाउंस हो गया। पता चला कि कंपनी के खाते में रकम ही नहीं है।
आराधना ने कंपनी के ऑफिस जाकर अमित कंछल से रकम का तगादा करने के साथ बेटी की शादी के बारे में बताया। कई दिन टालमटोल के बाद अमित ने मुलाकात व कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। रकम न मिलने से बेटी का रिश्ता टूटने पर एसएसपी मंजिल सैनी से गुहार लगाई। उन्होंने सीओ गोमतीनगर को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
आराधना तिवारी की शिकायत के साथ बाउंस चेक, एग्रीमेंट व अन्य साक्ष्यों की प्रति उपलब्ध कराई है। इस पर अमित कंछल को नोटिस जारी करके तलब किया गया है। रकम न लौटाने पर मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सत्यसेन यादव, सीओ गोमतीनगर