{"_id":"67fad032519ecc16a3079a62","slug":"kanchan-gautam-to-lead-punarvas-university-in-speech-competition-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1155068-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषण प्रतियोगिता में पुनर्वास विवि का नेतृत्व करेंगी कंचन गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषण प्रतियोगिता में पुनर्वास विवि का नेतृत्व करेंगी कंचन गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राजभवन में होने वाली भाषण प्रतियोगिता में राजधानी समेत प्रदेश भर से 12 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अंतर विश्वविद्यालय भाषण प्रतियोगिता के परिणाम में चयनितों की सूची जारी की गई। इसमें डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कंचन गौतम का भी नाम है।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आए विद्यार्थियों को राजभवन में प्रस्तावित प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया गया है। पुनर्वास विवि के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि कंचन गौतम को प्रथम और सहगल बाबू को द्वितीय स्थान मिला। प्रो. राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय में हुई दूसरे चरण की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि, भातखंडे संस्कृति विवि, पुनर्वास विवि व भाषा विवि के विजेता विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम चरण में 12 प्रतिभागियों के बीच 14 अप्रैल को राजभवन में प्रतियोगिता होगी।