{"_id":"5e110ff48ebc3e87d87ec317","slug":"kamlesh-tiwari-murder-trial-now-in-session-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड की सुनवाई अब सत्र न्यायालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड की सुनवाई अब सत्र न्यायालय में
Sun, 05 Jan 2020 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या मामले में जेल में बंद मोईनुद्दीन पठान समेत 12 आरोपियों की पत्रावली सीजेएम मीरा गोठलवाल ने सुनवाई के लिए सत्र न्यायालय के सुपुर्द कर दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 जनवरी की तारीख तय करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। अगली सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी।
विज्ञापन
इसके पहले आरोपी मोईनुद्दीन, नावेद, रईस अहमद, मो. जाफर सादिक, मो. आसिफ, यूसुफ खान, फैजान, पठान रशीद, मोहसिन शेख, सैयद यासीन शेख, अशरफ पठान व मो. कामरान को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
यहां सभी आरोपियों को अभियोजन प्रपत्रों की नकल दी गई। इसके बाद कोर्ट ने जमानत पा चुके कैफी के हाजिर न होने के चलते उसकी पत्रावली को अलग किया और उसे समन भेजने का आदेश दिया। उसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में ही होगी।
विज्ञापन
जेल से लाए गए आरोपियों के मामले को विचारण के लिए सत्र न्यायालय को सुपुर्द करने का आदेश जारी किया। गत 18 अक्तूबर को कमलेश तिवारी की नाका थानाक्षेत्र में गला रेतकरऔर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।