फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan mandap will be constructed in jankipuram

जानकीपुरम में बनेगा कल्याण मंडप

Mon, 18 Jan 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kalyan mandap will be constructed in jankipuram
नगर निगम खर्च करेगा आठ करोड़ से अधिक, 16 हजार वर्ग फीट में होगा निर्माण
विज्ञापन

जानकीपुरम में आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर नगर निगम एक भव्य कल्याण मंडप बनाएगा। यह कल्याण मंडप इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से महज सौ मीटर की दूरी पर लक्ष्मण गौशाला के पास बनेगा। करीब 16 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाला यह कल्याण मंडप बेसमेंट के अलावा एक मंजिला होगा। पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे। वैवाहिक आयोजनों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो सकेंगे।
जानकीपुरम, विस्तार, त्रिवेणी नगर, प्रियदिर्शनी कॉलोनी, आईआईएम रोड खुर्रम नगर, कल्याणपुर व उसके आसपास की कॉलोनियों में नगर निगम का कोई कल्याण मंडप या कम्युनिटी सेंटर नहीं है। इंदिरा नगर कॉलोनी में भी नगर निगम का कोई कल्याण मंडप नहीं है। विकास नगर और महानगर में तो नगर निगम के तीन कल्याण मंडप हैं लेकिन अलीगंज में एक भी नही है। पांच लाख से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में रहने वालों के लिए यह कल्याण मंडप किसी सौगात से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

होटल की तरह होंगे कमरे
कल्याण मंडप में पहले तल पर अतिथियों के ठहरने के लिए होटल की तरह कमरे बनाए जाएंगे। हर कमरे में अटैच बाथरूम होगा और गीजर की भी व्यवस्था होगी। कमरों को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि सूरज की भरपूर रोशनी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी गणेशगंज कल्याण मंडप की बुकिंग
लखनऊ। बशीरतगंज-गणेशगंज वार्ड के नवनिर्मित कल्याण मंडप में वैवाहिक आयोजनों को लेकर जल्द ही बुकिंग शुरू होगी। शुक्रवार को इस नए कल्याण मंडप का लोकार्पण हुआ है। वार्ड की पार्षद शशि गुप्ता और पूर्व पार्षद गिरीश गुप्ता ने बताया कि करीब 55 लाख की लागत से वार्ड में नगर निगम का पहला कम्युनिटी सेंटर बन गया है। सरायं फाटक रानीगंज के पास करीब चार हजार वर्ग फीट जमीन पर बने कम्युनिटी सेंटर में बड़ा हाल, दो कमरे व किचन है। महापौर से मांग की गई है कि कम से कम किराया तय कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed