फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalyan Mandap can be booked one year in advance

Lucknow News: एक वर्ष पहले बुक करा सकेंगे कल्याण मंडप

Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap can be booked one year in advance
लखनऊ। लोगों की सहूलियत के लिए नगर निगम कल्याण मंडपों की बुकिंग के नियम में बदलाव करने जा रहा है। अब चार महीने के बजाय एक वर्ष पहले तक इनकी बुकिंग कराई जा सकेगी। सदन से इसका प्रस्ताव पास हो गया है। सदन की कार्यवाही की रिपोर्ट जारी होने के बाद अगले महीने तक इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम के एक दर्जन से अधिक कल्याण मंडप हैं। इनका किराया तीन हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक है। निजी कल्याण मंडपों के मुकाबले किराया कम होने से इनकी मांग भी ज्यादा रहती है। महानगर, जियामऊ और बिजनौर क्षेत्र में पूरा कल्याण मंडप बुक कराने पर किराया करीब एक लाख रुपये तक पड़ता है।
विज्ञापन

अभी तक व्यवस्था थी कि कल्याण मंडप की बुकिंग अधिकतम चार महीने पहले तक ही कराई जा सकती है। लोगों की मांग को देखते हुए इसे अब एक वर्ष किया जा रहा है। इससे लोगों को इनकी बुकिंग होने पर दूसरा विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed