फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalraj mishra talks on new rail fare

मोदी के मंत्री ने बताया, आखिर क्यों बढ़ा रेल किराया

Mon, 23 Jun 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 23 Jun 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
kalraj mishra talks on new rail fare

केंद्र में भाजपा सरकार गठन के बाद शनिवार को पहली बार उद्योग मंत्री कलराज मिश्र अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने रामलला व हनुमंत लला के दरबार में मत्था टेका और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मंत्रणा की।

मीडिया से बातचीत में कलराज ने प्रदेश की सपा सरकार को अक्षम बताते हुए प्रदेश के बजट पर सवाल खड़े किए।

कहा कि सूबे की सपा सरकार लैपटॉप वितरण, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में अक्षम रही। इसके चलते प्रदेश सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया।

यूपीए सरकार है जिम्मेदार

kalraj mishra talks on new rail fare

कलराज मिश्रा ने प्रदेश सरकार निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आम आदमी भय में जीने को मजबूर है।

केंद्र सरकार से रेल भाड़े में अप्रत्याशित वृद्धि करने पर कलराज ने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार की ओर से पैदा की गई जटिलताओं की वजह से केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है, शीघ्र ही इसका भी समाधान हो जाएगा।

पूर्वांचल क्षेत्र में औद्योगिक पिछड़ेपन को लेकर योजनाओं की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें यह मंत्रालय मिला है।

शीघ्र ही ऐसी योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे गरीबों, बेरोजगारों व आम लोगों को लाभ मिल सके। कुटीर व छोटे-बड़े उद्योगों को बढ़ावा देकर क्षेत्रीय आर्थिक विषमताओं को दूर करने की योजनाएं भविष्य में बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पर क्या बोले कलराज?

kalraj mishra talks on new rail fare

केंद्र सरकार से हिंदी भाषा के पक्ष में जारी सर्कुलर पर उठ रहे विरोध के स्वर पर कहा कि हिंदी को पूरे देश में सर्वग्राही बनाए जाने की आवश्यकता है।

तमिल में सर्वाधिक लोग हिंदी सीखने के लिए आगे आ रहे हैं। कलराज शुक्रवार रात देवरिया से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे थे।

सुबह आठ बजे रामलला व हनुमंत लला के दर्शन-पूजन करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास से लगभग आधे घंटे तक मंत्रणा भी की।

इस दौरान उनके साथ सांसद लल्लू सिंह, हरिओम पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, विधायक रामचंद्र यादव, अवधेश पांडेय, पुजारी रमेश दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed