फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalraj mishra defends FDI step of central govt.

कलराज बोले, FDI मतलब ‘फर्स्ट डवलप इंडिया’

Wed, 22 Oct 2014 01:29 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Oct 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
kalraj mishra defends FDI step of central govt.

केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान ही एक दिन मेड इन इंडिया बन जाएगा। उन्होंने मेक इन इंडिया की आलोचना के लिए स्वदेशी जागरण मंच को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन


कलराज मंगलवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंच मेक इन इंडिया में कमियां न निकाले तो बेहतर रहेगा। भारत में विश्वस्तरीय मानक के अनुरूप माल तैयार होगा तो देश, दुनिया के बाजार में खड़ा हो सकेगा और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के साथ ही आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने श्रम सुधारों व एफडीआई को लेकर भारतीय मजदूर संघ की आशंकाओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, एफडीआई का मतलब है ‘फर्स्ट डवलप इंडिया’। नए उद्योग लगने से हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, टैलेंट मेले लग रहे हैं। इस अभियान में देश की 189 कंपनियां सहयोग कर रही हैं। सैमसंग जैसी कंपनी दस स्थानों पर तीन माह का प्रशिक्षण देगी।

राज्यपाल पर टिप्पणी सपा के चरित्र के अनुरूप

kalraj mishra defends FDI step of central govt.

कलराज ने सपा के कुछ नेताओं की ओर से राज्यपाल पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और सपा के चरित्र के अनुरूप बताया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं के बारे में सोच-समझकर बोलना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। सपा सरकार को इसे सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed