फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalpavas to be held at Magh Mela with Kovid protocol: Yogi

कोविड प्रोटोकॉल के साथ माघ मेला में होगा कल्पवास : योगी

Tue, 29 Sep 2020 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Sep 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kalpavas to be held at Magh Mela with Kovid protocol: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले साल जनवरी में प्रयागराज में माघमेला के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के साथ कल्पवास की कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि 2024-25 में प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ पूरी दुनिया के लिए भव्यता, दिव्यता और सुव्यवस्था का मानक बनेगा। उन्होंने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करने के  निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी तैयारी अपूर्ण और अस्थायी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रयागराज मंडल के जिलों प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना की महत्ता को देखते हुए इसके कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। जब प्रयागराज में महाकुंभ होगा तब स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं से बहुत मदद मिलेगी। सारी परियोजनाएं इस आयोजन को ध्यान में रखकर पूरी की जाएं। प्रयागराज नगर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर देते हुए उन्होंने कटरा, कचहरी और कलेक्ट्रेट जैसे क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या के समाधान के संबंध में कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन


शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में फ्लोराइड और आर्सेनिक प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए नियोजित प्रयास किए जाएं। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल से जुड़ी सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ किया जाए। कोई कोई गांव न छूटे। शुद्ध पेयजल का मतलब आम आदमी के चिकित्सा बिल को आधा कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विशिष्टताओं की करें ब्राडिंग
मुख्यमंत्री प्रयागराज मंडल के पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। भगवान बुद्ध की तपोस्थली कौशांबी के साथ-साथए भगवान राम और निषाद की मित्रता की स्थली श्रृंगवेरपुर सामाजिक समरसता की प्रतीक भी है। श्रीराम वन गमन का मार्ग भी यहीं से होकर जाता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावनाओं के मद्देनजर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में कार्ययोजना बनाएं। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के अंतर्गत कृषि के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की असीम संभावनाएं हैं। हर ब्लाक में एफपीओ का गठन करें। बैंकों से समन्वय बनाकर लोगों को मुद्रा योजना व एमएसएमई के लिए ऋण दिलाकर लाभान्वित करें।

 

समयबद्धता और गुणवत्ता से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूरी की जाएं। प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रत्येक विकास परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर उसे समय पर पूरा कराया जाए।

कोविड नियंत्रण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग को मानें मंत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज मंडल ने कोविड-19 संक्त्रस्मण के प्रसार को नियंत्रित करने लिए अच्छा प्रयास किया है। लेकिन अब और सतर्कता की ज़रूरत है। पिछले एक सप्ताह से संक्त्रस्मण की दर घटी है, रिकवरी रेट सुधरा है लेकिन प्रयागराज में डेथ रेट और रिकवरी रेट प्रदेश के औसत से अधिक है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
समीक्षा के दौरान विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक देते हुए मंडल के जनप्रतिनिधियों ने कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति और श्रमिकों, असहायों के सहायता के लिए किए गए प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने औद्योगिक नगरी नैनी के पुनर्जीवन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर परियोजना को चित्रकूट से बढ़ाकर नैनी तक लाया जाए। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रदेश में माफिया के खिलाफ  जारी अभियान की तारीफ  की। उन्होंने प्रयागराज मंडल में कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि वह स्थानीय प्रशासन के जरिए अपने प्रस्ताव बनवाकर शासन के संबंधित विभाग को भिजवाएं। उसकी प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेज दें। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की लगातार निगरानी करने को भी कहा। बैठक में मंडलायुक्त ने 50 करोड़ रुपये से ऊपर की विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसके बाद सभी जिलाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने जिले में चल रही 10 से 50 करोड़ रुपये तक की विकास परियोजनाओं के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश
- रज्जू भइया विश्वविद्यालय के शेष निर्माण कार्य को तेज किया जाए।
- राजकीय मेडिकल कॉलेज कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर में अगले सत्र से पठन-पाठन शुरू करना है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर कॉलेज भवनों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
- राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रतापगढ़ के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दें।
- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर सेक्शन पर बेगम बाजार-भगवतपुर मार्ग पर रेल उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के अवरोधों को दूर करने के लिए हर स्तर पर कोशिश की जाए।
- लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य ढाई दशक से लंबित है। इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed