फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalimullah dedicates mango to modi

नमो सरकार के साथ आ रहे हैं 'नमो' आम

Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
kalimullah dedicates mango to modi

'मैंगो किंग' का दर्जा रखने वाले कलीमुल्लाह ने दशहरी और हुस्नारा की क्रॉस ब्रीडिंग कर नई प्रजाति तैयार की है, जिसका नाम उन्होने 'नमो' दिया है।

विज्ञापन


मलिहाबाद के पदमश्री कलीमउल्लाह ने अपनी नई विकसित की आम की प्रजाति को नवागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है।

मोदी और अपने नए नाम को मजबूत होने की समानता बताते हुए नई प्रजाति का नाम भी ‘नमो’ रखा है। कलीमउल्लाह ने यह प्रजाति दशहरी और हुस्नारा आम को क्रॉस ब्रीड कर तैयार की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलीमउल्लाह ने अपनी नर्सरी में तैयारी की गई इस प्रजाति का नामकरण ‘नमो’ किया।

ये है नमो आम की खासियत

kalimullah dedicates mango to modi

कलीमुल्लाह ने बताया कि छह साल पहले उन्होंने इस पौधे को रोपा था। अब इस पर फल आया है। नमो आम की खासियत यह है कि इसकी गुठली पतली है।

वहीं इसमें गूदा और रस दशहरी आम से भी ज्यादा है। सुनहरा रंग लिए यह आम स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।

उनका कहना है कि देश के मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस आम की काफी खूबियां मिलती हैं। ऐसे में उन्होंने आम की नई प्रजाति को ‘नमो’ नाम दिया।

नरेंद्र मोदी से मिले

kalimullah dedicates mango to modi

कलीमउल्लाह ने बताया कि 2012 में वह गुजरात नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। 2013 में खुद नरेंद्र मोदी ने उनसे मिलने के लिए न्यौता मुझे भेजा। तबियत खराब होने के चलते मैं वहां नहीं जा सका।

अब ‘नमो’ आम उनके लिए भिजवाने की बात उन्होंने कही है। आठवीं पास और पदमश्री विजेता कलीमउल्लाह का कहना है कि मोदी को सभी खराब बोलते हैं। लेकिन लोगों ने उन्हें जिताकर भाईचारा दिखा दिखा दिया। वह मजबूत प्रधानमंत्री हैं।

सोनिया के नाम पर भी प्रजाति
कलीमउल्लाह इससे पहले सोनिया गांधी के नाम पर आम की एक प्रजाति तैयार कर चुके हैं। इसे उन्होंने सोनिया नाम दिया था। इसके अलावा वह ऐश्वर्या, सचिन, अनारकली के नाम से भी प्रजाति देश को तैयार कर दे चुके हैं।

दिल्ली के निर्भया कांड के बाद एक प्रजाति उन्होंने पिछले साल तैयार की थी। इसे उन्होंने निर्भया नाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed