फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe Sadiq remained engaged in eliminating the darkness of ignorance with the light of knowledge

Lucknow News: इल्म की रोशनी से जहालत के अंधेरे को खत्म करने में लगे रहे कल्बे सादिक

Sun, 22 Jun 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kalbe Sadiq remained engaged in eliminating the darkness of ignorance with the light of knowledge
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष पदम्भूषण डॉ. कल्बे सादिक को उनके जन्मदिवस पर शनिवार को याद किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

जमा ग्रुप एवं गोल्डेन फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से कैफी आजमी अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने कहा कि डॉ कल्बे सादिक ने अपनी जिंदगी शिक्षा की रोशनी से जहालत का अंधेरा मिटाने में लगा दी। डॉ. कल्बे सादिक के पुत्र डॉ. कल्बे सिब्तैन नूरी ने कहा कि उनके पिता के स्थापित शैक्षिक संस्थान हर समुदाय, हर वर्ग और मजहब के लोगो के लिए खुले हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी, डॉ. फरजाना मेहदी, नवाब मसूद अब्दुल्ला, अरशद आजमी, यूनुस बज्मी, कुलसुम तल्हा, रुबीना मुर्तजा, सुधीर हलवासिया ने भी संबोधित किया। संचालन एसएन लाल और वामिक खान ने किया। इस मौके पर ‘गौहरे इल्म पदम्भूषण डॉ. कल्बे सादिक सम्मान से सईद आजमी, मंजूर अहमद, नवाब मसूद अब्दुल्ला, हसन याकुब, कुलसुम तलहा, ताहिरा हसन, रुबीना मुर्तजा, रेहना बेगम, रुबिना हसन समी, सबीना अहमद, डॉ. शेर अली, डॉ. फैज आबदी, आगा परवेज मसीह, सकलैन बाकरी, मदीहा बसीरत, मोहम्मद आलिम, हकीम रिजवी, वसीम अब्बास, बिलाल किदवई, अरशद आजमी, हसन उस्मानी, नजमुल हसन, गाजाली व जियाउल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed