सियासी फायदे के लिए एक मंत्री करा रहे दंगेः जव्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहशतगर्दी की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। बेगुनाहों का खून बहाने की इजाजत इसलाम नहीं देता। कुछ लोग अपने सियासी लाभ के लिए दंगा-फसाद करवा रहे हैं।
ऐसे लोगों को बेनकाब करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे लोग अपने को मुसलमानों का ठेकेदार कहते हैं, लेकिन मुसलमानों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं करते, जिससे कौम का भला हो सके।
यह बातें बुधवार को शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इमामबारगाह अकबरपुर में कही। जव्वाद ने खुलकर आजम का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन पर निशाना साधने से नहीं चूके।
भारत सरकार उठाए कदम
मौलाना जव्वाद ने कहा कि सीरिया व इराक में बेगुनाहों का खून बहाया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय है। भारत सरकार को इसके विरुद्ध ठोस कदम उठाना चाहिए।
कहा कि भटके हुए लोग इसलाम व जेहाद के नाम पर बेगुनाहों का खून बहा रहे हैं, जबकि इसलाम इसकी कतई इजाजत नहीं देता। बढ़ते आतंकवाद एवं जगह-जगह शियों पर हो रहे जुल्म के विरोध में 6 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया है।
इसमें न सिर्फ बढ़ती दहशतगर्दी का विरोध किया जाएगा, वरन ऐसे लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा, जो अपने को मुसलमानों का रहबर होने का बढ़-चढ़कर दावा करते हैं, लेकिन अपने फायदे के लिए मुसलमानों का ही उत्पीड़न करने पर उतारू हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे लखनऊ में होने वाली रैली में भाग लेकर अपनी ताकत का एहसास कराएं।
यूपी सरकार के मंत्री को करेंगे बेनकाब
बाद में मौलाना जव्वाद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के एक तथाकथित ईमानदार मंत्री जगह-जगह गुटीय संघर्ष करा रहे हैं। साथ ही वक्फ की भूमि पर अवैध कब्जा करा रहे हैं। जब इसके विरुद्ध आवाज बुलंद की जाती है, तो बेगुनाहों एवं निहत्थों पर लाठी चार्ज करवाते हैं।
रैली ऐसे मंत्री को बेनकाब किया जाएगा। कहा कि जिस व्यक्ति के पास एक भी वोट नहीं है, उसे न जाने किस दबाव में प्रदेश सरकार ढो रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते से वे कभी पीछे नहीं हटेंगे।
चाहे उन जितनी भी लाठियां चलवाई जाएं, झूठ व फरेब के विरुद्ध आवाज बुलंद करते रहेंगे। कहा कि एक मंत्री कहते हैं कि प्रदेश में शियों की गिनती नहीं है, इसलिए इनकी कोई मांग न पूरी की जाए।
इसी गिनती व ताकत को दिखाने के लिए ही 6 सितंबर को लखनऊ में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फरहत अब्बास, आरिफ अनवर, जाफर मूसा, रेहान जैदी, यासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।