फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kalbe Javad raised question for not arresting Waseem Rizvi.

वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी न होने पर कल्बे जवाद ने उठाए सवाल

Fri, 02 Oct 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Oct 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kalbe Javad raised question for not arresting Waseem Rizvi.
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में करोड़ों रुपये के वक्फ संपत्तियों को बेचने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी की गिरफ्तारी में देरी पर मौलाना कल्बे जवाद ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


शिया धर्मगुरु जवाद ने राज्य सरकार से रिजवी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चौक स्थित इमामबाड़ा गुफरानमआब में पत्रकारों से कहा कि पूर्व वक्फ मंत्री आजम खां ने वक्फ कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रयागराज में इमामबाड़ा गुलाम हैदर को तुड़वाकर शिया वक्फ बोर्ड को अवैध मार्केट बनाने की इजाजत दी।
विज्ञापन


जवाद ने बताया कि इसके बाद तत्कालीन वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी ने चार मंजिला इमारत खड़ी करवा दी। इस संबंध में डीएम से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग तक शिकायत की गई। इस पर सरकार ने मामले की जांच कराई और वसीम रिजवी दोषी पाए गए। इसके बावजूद रिजवी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता एसर फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत भारती ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अल्पसंख्यक आयोग ने प्रयागराज के डीएम व एसएसपी को 29 सितंबर को तलब किया था।


इसमें प्रयागराज प्रशासन ने यह माना कि वसीम रिजवी ने इमामबाड़े को ढहवाया था। पर, महीनों बीत जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। भारती ने वसीम रिजवी द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का कार्यकाल बढ़ाने की अपील का भी विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed