फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalakar milan samaroh

21वें मिलन समारोह में दिखे विविध रंग

Fri, 04 Apr 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
kalakar milan samaroh

विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर गुरुवार को कलाकार एसोसिएशन की ओर से 21वां कलाकार मिलन समारोह राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में नीरा सिन्हा ने लोक गायकी की छटा बिखेरी। वहीं, प्रदीप सक्सेना व लोक गायिका कुसुम वर्मा ने अवधी गीतों से तो कमाल खान ने गजलों से श्रोताओं का मन मोहा।
विज्ञापन


सेन दत्त ने देवी गीतों व हरीश बडोला ने काव्यपाठ किया। कादंबरी नाट्य संस्था की ओर से ‘कोई है’ नाटक का मंचन विनोद मिश्र के निर्देशन में हुआ।

समारोह में चंद्रभूषण पाण्डेय, एससी वर्मा, ज्ञानचंद्रा, हरि प्रताप शाही, अजय मिश्र, ह्दयेश कठेरिकया, आरके उपाध्याय मौजूद रहे।


इन्हें मिला ‘महिला गौरव’
एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2014 का महिला गौरव सम्मान राष्ट्रीय कथक संस्थान की सचिव सरिता श्रीवास्तव, कांति सिंह व सिटी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा उपाध्याय को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ‘यंगिस्तान’ में अभिनय के लिए रेहान किदवई व संगम बहुगुणा को कलाकारों द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed