फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kala baba arrested by police

महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाला काला बाबा निसार हुसैन गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2020 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
kala baba arrested by police
ठाकुरगंज के रईस मंजिल के पास मजार में सफेद दाग और अन्य बीमारियों के उपचार के नाम पर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने वाले शातिर काला बाबा उर्फ निसार हुसैन को पुलिस ने बुधवार रात दबोच लिया। बाबा और उसका सहयोगी कई दिन से महिलाओं से अश्लील हरकतें कर रहे थे। बुधवार को एक महिला को राख लगाने के दौरान काला बाबा की अश्लील हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाबा के सहयोगी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि काला बाबा जामा मजार के पास लंबे समय से उपचार और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं से गलत काम कर रहा था। उसकी कई शिकायतें मिलीं लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल रहे थे। बुधवार को सोशल मीडिया पर काला बाबा का वीडियो व खबर वायरल हुई तो स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने निसार काला को महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए मजार के अंदर पकड़ा था। उसने बाबा का वीडियो भी बनाया और पुलिस और अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर लोगों का मजमा लग गया और हंगामा शुरू हो गया। डीसीपी वेस्ट डीके पांडे के दिशा निर्देश पर एसीपी चौक आईपी सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ठाकुरंगज राजकुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल हुआ तब लोगों को विश्वास
आरोपी निसार काला मजार के अंदर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोग अचानक मजार के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने एक महिला और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। उसका पूरी वीडियो भी बना लिया। इसके बाद काला बाबा को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे न होने की बीमारी का करता था इलाज
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि काला बाबा सफेद दाग, बच्चे न होने की बीमारी का इलाज करने का दावा करता था। इसी की आड़ में अपना काला कारोबार चलाता था। इलाज के लिए आई महिलाओं को अपनी बातों के जाल में फंसाने के बाद उनकेसाथ अश्लील हरकतें करना शुरू करता था।

महिलाओं को मजार के पास बने कमरे में ले जाता था
काला बाबा का दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मजार के पास बने कमरे में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। इस पर स्थानीय लोगाें की शिकायत पर पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज राजकुमार ने बताया कि मजार पर जो भी महिलाएं जाती थीं, तो बाबा उनके सिर पर मोर पंख की झाड़ू मारता था। उनसे कहता था कि आप बहुत परेशान हैं, बीमारी आपका पीछा नहीं छोड़ती है। बाबा की बातों में फंसने के बाद महिलाएं उसके पास रुक जाती थीं। फिर बाबा उन्हें झाड़फूंक की जानकारी देता। महिला को कमरे में ले जाता। उनके शरीर पर राख लगवाता था। इस काम में ढोंगी बाबा का एक सहयोगी भी था। सहयोगी कुछ महिलाओं की वीडियो भी बना लेता था। जिनसे बाद में ब्लैकमेल करके रुपये भी ऐंठता था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed