फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Junwei Han: ATS will get secrets from Chinese kingpin who committed international economic fraud

जुनवेई हान : अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज सरगना से एटीएस उगलवाएगी राज

Sun, 04 Jul 2021 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jul 2021 08:10 PM IST
सार

भारतीय सिमकार्ड एक्टिवेट कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में वारंट बी पर लखनऊ लाए गए चीनी नागरिक जुनवेई हान की रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Junwei Han: ATS will get secrets from Chinese kingpin who committed international economic fraud
ATS

विस्तार

भारतीय सिमकार्ड एक्टिवेट कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में वारंट बी पर लखनऊ लाए गए चीनी नागरिक जुनवेई हान की रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक जुनवेई ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। रिमांड मिलने के बाद इससे कई खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


एटीएस के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में तीन चीनी नागरिकों समेत गिरफ्तार किए गए 17 अभियुक्तों में से अधिकतर ने जुनवेई हान को सरगना बताया था। जुनवेई हान को पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मालदा से अवैध तरीके से घुसपैठ के आरोप में 10 जून को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि यह वही व्यक्ति है जिसकी तलाश यूपी एटीएस को थी। इसी के बाद एटीएस ने न्यायालय से वारंट बी हासिल किया और उसे पश्चिम बंगाल से लाकर लखनऊ में न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जुनवेई हान इस मामले में अभी तक मुख्य कड़ी बताया गया है। उससे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि आखिर उसने कितना आर्थिक नुकसान किस रूप में किया गया इसका पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed