गर्लफ्रेंड के झगड़े में जूनियर छात्रों ने सीनियर की आंख फोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में मंगलवार को गर्लफ्रेंड को लेकर हुए झगड़े में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्र की लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि सपा नेता के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी सरोज शाह प्राइवेट स्कूल में दसवीं का छात्र है। मंगलवार को लंच के बाद उसका दोस्त समोसा लेने नीचे गया था। सरोज ने आवाज लगाई और समोसा लाने को बोला।
इसके बाद गर्लफ्रेंड को लेकर सरोज का जूनियर छात्र सतीश से झगड़ा हो गया। इसके बाद शिकायत शिक्षकों तक पहुंची तो मामला शांत करा दिया।
उसके घर पहुंचा और पीटा
शाम को सतीश अपने साथी अमित व अन्य लोगों संग उसके घर पहुंचा और बुलाकर पार्क में ले गया, जहां डंडों से उसकी पिटाई की। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई।
परिवारीजनों ने बताया कि छात्र की आंख की रोशनी चली गई है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस सपा नेता के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाने की बात कही है।