फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Junior Lady Doctor woman beaten by Timardar

महिला ने जूनियर लेडी डॉक्टर को धुना

Tue, 26 Aug 2014 04:23 PM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Junior Lady Doctor woman beaten by Timardar

क्वीन मेरी में मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिवारीजनों ने महिला जूनियर डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। तीमारदारों का आरोप था कि इलाज के लिए उनसे पैसे लिए गए और उसके बाद भी हालत नहीं सुधरी।

विज्ञापन


शिकायत करने पर डॉक्टर अस्पताल से निकाल देने की धमकी देते थे। महिला जूनियर डॉक्टर से हुई मारपीट के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने सुबह आठ बजे ओपीडी का कामकाज बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कुलपति दफ्तर के बाहर दोपहर 12 बजे तक जमे रहे। केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी परिवारीजनों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

जहानाबाद, फतेहपुर के रहने वाले मो. अयूब खान की पत्नी सलमा खान (65) को पेट और सीने में संक्रमण संबंधित समस्या के बाद गंभीर हालत में चार दिन पहले क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक, चार दिन तक चले इलाज के लिए डॉक्टरों ने सोलह हजार रुपये लिए उसके बाद भी उनकी हालत नहीं सुधरी और सोमवार को क्वीन मेरी की प्रो. उमा सिंह की यूनिट में सुबह पांच बजे मरीज की मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद तीमारदार शहनाज ने वार्ड में चीख-चीख कर डॉक्टरों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। वार्ड में शोर मचता देख ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदारों को शव के साथ करीब छह बजे बाहर निकाल दिया।

शव वाहन की व्यवस्था करने के बाद परिवारीजन शव लादकर जाने लगे। इसी बीच यूनिट फोर की दो जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पूरी कर बाहर निकल रही थीं इसी दौरान गुस्साई महिला तीमारदार ने उनकी जमकर धुनाई कर दी।

महिला का उग्र रूप देख एक डॉक्टर तो भाग गई लेकिन दूसरी महिला डॉक्टर को तीमारदार ने बाल खींच-खींच कर बुरी तरह पीट दिया। आठ बजे ओपीडी शुरू होने के दौरान डॉक्टरों ने कामकाज बंद कर दिया जो करीब 12 बजे तक चला।

इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने कामकाज संभाला लेकिन अव्यवस्था और भीड़भाड़ के चलते काफी मरीज बिना इलाज वापस लौट गए। नाराज जूनियर विरोध जताते हुए कुलपति प्रो. रविकांत से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।


कुलपति ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे और स्थितियां सामान्य हो सकीं। केजीएमयू प्रशासन ने मरीज के लिखे हुए पते के आधार पर चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed