फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young woman committed suicide after a 13-minute conversation with her boyfriend

Lucknow News: प्रेमी से 13 मिनट की बातचीत के बाद युवती ने की थी आत्महत्या

Wed, 26 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Young woman committed suicide after a 13-minute conversation with her boyfriend
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गौतमपल्ली के बंदरियाबाग निवासी इलमा खान (22) की आत्महत्या के मामले में उनके प्रेमी कैंट सदर निवासी शिफात कुरैशी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इलमा के भाई आर्शियान ने शिफात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आर्शियान के मुताबिक शिफात से उनकी बहन का प्रेम-प्रसंग था। शिफात शादी का वादा कर इलमा से बात करता था। 11 अगस्त की देर रात इलमा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को बाद में पता चला कि घटना से पहले इलमा की शिफात से 13 मिनट बात हुई थी। आरोप है कि उस बातचीत में शिफात ने कुछ ऐसा कहा जिससे इलमा ने जान दे दी। इंस्पेक्टर विपिन सिंह के अनुसार, इलमा पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। आर्शियान के अनुसार, शिफात 10 अगस्त को उनके घर भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed