फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   junior executive tried to commit suicide in lucknow

सहारा टॉवर के नौवें फ्लोर से जूनियर एग्जीक्यूटिव ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप

Thu, 27 Jun 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Jun 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
junior executive tried to commit suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के कपूरथला चौराहा स्थित सहारा टॉवर के नवें फ्लोर की खिड़की से कूदकर 45 वर्षीय जूनियर एग्जीक्यूटिव अनुज कुमार कुद्देशिया ने खुदकुशी की कोशिश की। वह पांचवीं मंजिल के टिन शेड पर गिरे तो टॉवर के लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अनुज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने छलांग क्यों लगाई? इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। अलीगंज इंस्पेक्टर फरीद अहमद का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुज विवेकानंद अस्पताल के बगल में रैदास मंदिर के पास पत्नी शोभा और बेटी इशिका के साथ रहते हैं।

वह वर्ष 1999 से सहारा अस्पताल में कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर नवें फ्लोर पर स्थित ऑफिस की खिड़की से उन्होंने छलांग लगा दी। उस वक्त वह ऑफिस में अकेले ही थे। पांचवें तल पर टिन शेड में गिरने से लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों की मदद से उन्हें सहारा अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुटाई जा रही है जानकारी

junior executive tried to commit suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
अनुज की पत्नी शोभा शिक्षिका हैं। बेटी इशिका ने हाल ही में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुलिस अनुज के परिवारीजनों को तलाशते हुए उनके घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।  उधर, सहारा के कर्मचारियों में वेतन न मिलने के चलते अनुज के खुदकुशी का प्रयास करने की चर्चा फैल गई।

हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि इस वक्त कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। अनुज के छलांग लगाने के पीछे ऑफिस से जुड़ी कोई वजह नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अनुज के पारिवारिक और व्यक्तिगत वजहों के अलावा ऑफिस के माहौल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed