फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Junior Engineer accused in child abuse suspended.

बाल यौन शोषण कांड में आरोपी जूनियर इंजीनियर निलंबित, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2020 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Nov 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineer accused in child abuse suspended.
- फोटो : ani

बाल यौन शोषण कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए सिंचाई विभाग के इंजीनियर रामभवन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सिंचाई परियोजना के प्रमुख अभियंता वीके निरंजन द्वारा जारी किए गए आदेश को बुधवार को मीडिया के लिए जारी कर दिया है।

विज्ञापन


निरंजन ने जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि जूनियर इंजीनियर के अनैतिक व कदाचार में लिप्त होने पर कर्मचारी आचरण संबंधी प्रावधानों के तहत उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सिंह पर चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर जिलों में 5 से 16 साल की आयु के करीब 50 बच्चों के साथ कुकृत्य करने का आरोप है। उसे बांदा से गिरफ्तार किया गया और जल्द एक सक्षम अदालत में पेश किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई को तलाशी के दौरान आठ मोबाइल फोन, करीब आठ लाख रुपये नकदी, सेक्स टॉय, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी पर सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि रामभवन को बांदा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उसे विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी की उम्र 40 साल से अधिक बताई जा रही है। वह चित्रकूट जिले का रहने वाला है। पूछताछ में रामभवन ने जांच एजेंसी को बताया कि वह अपनी इस करतूत के लिए बच्चों को मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देकर उनका मुंह बंद रखता था।


गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं, जिसे वह डार्कवेब और क्लाउड के जरिये ऑनलाइन बेचकर मोटी कमाई करता था। छापामारी के दौरान एजेंसी ने आठ मोबाइल फोन, सेक्स खिलौने, वेब कैमरा, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, लैपटॉप और करीब 8 लाख रुपये नकद जब्त किया है। रामभवन के मोबाइल फोन और लैपटॉप में बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिसे डिजिटल साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाल यौन शोषण से संबंधित मामलों की जांच के लिए सीबीआई ने दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष यूनिट की स्थापना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed