{"_id":"60cd8aa505fdb96cc87010cf","slug":"jps-rathore-appointed-zila-panchayat-chief-and-kshetra-panchayat-chief-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जेपीएस राठौर जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जेपीएस राठौर जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी नियुक्त
Sat, 19 Jun 2021 11:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:41 AM IST
सार
भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सभी 75 जिलों में चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री और एक पार्टी पदाधिकारी को भी प्रभारी नियुक्त करेगी।
विज्ञापन
भाजपा पूरी ताकत के साथ सभी 75 जिला पंचायतों और 826 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों का चयन कर लिया है, औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों के लिए जिलों और क्षेत्रों से पैनल मांगा गया है।
विज्ञापन
पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव की कमान जेपीएस राठौर को सौंपी है। राठौर इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014, विधानसभा चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 में भी चुनाव प्रबंधन के प्रभारी रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया था।