फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joint research, student and faculty exchange with Canada

Lucknow News: कनाडा के साथ करेंगे संयुक्त शोध, छात्र व फैकेल्टी एक्सचेंज भी

Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Joint research, student and faculty exchange with Canada
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 
लखनऊ। प्रदेश के तीन राज्य विश्वविद्यालयों में कनाडा के साथ मिलकर संयुक्त शोध, छात्र व फैकेल्टी एक्सचेंज, कोर्स में बदलाव आदि विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। इसके लिए सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा तीन राज्य विश्वविद्यालयों लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) व ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के साथ एमओयू हुआ।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। अब इन्हें उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। नए-नए पाठ्यक्रमों तथा नैक और एनआईआरएफ की उत्कृष्ट रैंकिंग मानकों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों से गुणवत्तापूर्ण बदलाव हो रहा है। अभी और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स के ट्रस्टी नरेश कुमार चावड़ा ने कहा कि भारतीय भाषाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग बढ़ी है और भारतीय भाषाओं के अध्ययन के लिए कनाडा से छात्र भारत आएंगे। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल जानी, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल अशोक देसाई, एकेटीयू के कुलपति जेपी पांडेय, लविवि की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मौजूद तीनांे विश्वविद्यालयों के कुलपति व अन्य। स्रोत ः राजभवन 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed