फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Joint Police Commissioner press conference on murder in dubagga in Lucknow.

धर्म परिवर्तन से इनकार पर हत्या: सूफियान की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश, हत्यारे को फांसी देने की मांग

Wed, 16 Nov 2022 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Nov 2022 04:42 PM IST
सार

लखनऊ के दुबग्गा में निधि गुप्ता की हत्या मामले में आरोपी सूफियान पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Joint Police Commissioner press conference on murder in dubagga in Lucknow.
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया (बायें)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुबग्गा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने को लेकर हुई निधि गुप्ता की मौत के मामले में दुबग्गा कोतवाली पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी सूफियान की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना कर दबिश दी जा रही है। वहीं, मृतका का शव उसके घर पहुंचा दिया गया है। परिजनों को आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं, मां लक्ष्मी गुप्ता की तहरीर पर सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। घटना में कई अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीयूष मोर्डिया ने बताया कि सूफियान ने निधि को मोबाइल दिया था जिसकी शिकायत निधि के परिजन सूफियान के परिजनों से करने गए थे। जहां विवाद के बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खौफनाक: कभी नहीं सोचा था प्रेम संबंधों का ऐसा होगा अंजाम, धर्म परिवर्तन न किया तो चौथी मंजिल से फेंका, अब फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ऐसा सजा मिलेगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी





जानकारी में आया है कि निधि की मां लक्ष्मी ने बताया कि सूफियान के पास निधि का एक वीडियो था जिसको लेकर वह उसे तंग कर रहा था। इस सवाल पर पीयूष मार्डिया ने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी नही मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद सूफियान ट्रामा सेन्टर भी गया था जहां निधि की मौत के बाद सूफियान फरार हो गया। सूफियान की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अवैध तरीके से कॉलोनी में रह रहे हैं लोग
मृतका के घर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष  श्रीकृष्ण लोधी से परिजनों ने बताया कि कालोनी में काफी लोग अवैध तरीके से रहकर भोली भाली लड़कियों को फंसाकर उनसे धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं। लोगों में पुलिस का डर नहीं है। कोई विवाद होता है तो पुलिस सीमा विवाद में उलझ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed