फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs on TGT PGT post.

टीजीटी-पीजीटी की 2000 भर्तियों का रास्ता साफ

Tue, 15 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jobs on TGT PGT post.

वर्ष 2013 से रुकी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के करीब 2000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सोमवार को यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए परीक्षा करवाने का निर्देश दिया।

इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन 2011 में निकला था। इन विज्ञापित पदों के सत्यापन के सिलसिले में इस परीक्षा पर कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी थी।

न्यायमूर्ति शबीहुल हसनैन और न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने दीप्ति मिश्रा व एक अन्य की लंबित याचिका पर यह आदेश दिया।

इसलिए कोर्ट ने लगाई ‌थी रोक

Jobs on TGT PGT post.

याचिका में कहा गया था कि यह परीक्षा 19 जून 2006 के शासनादेश के मुताबिक नहीं करवाई जा रही थी। शासनादेश में प्रावधान था कि परीक्षा के पहले विज्ञापित पदों का सत्यापन किया जाय।

ऐसे में बिना सत्यापन के परीक्षा करवाने से चयनित अभ्यर्थियों की जॉयनिंग में दिक्कत होगी। तब कोर्ट ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी थी।

याचियों के अधिवक्ता अनु प्रताप सिंह ने बताया कि याचिका के लंबित रहने के दौरान उक्त पदों संबंधी सत्यापन पूरा करवा लिया गया है।

तब कोर्ट ने याचिका खारिज कर संबंधित नियमों व कानून का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा करवाए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed