फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job vaccancies by duplicate signature

फर्जी दस्तखत कर निकालीं नियुक्तियों की भर्ती

Sun, 23 Jan 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
job vaccancies by duplicate signature
लखनऊ। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया है कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व अपर प्रबंध निदेशक के फर्जी दस्तखत से संविदाकर्मियों की भर्ती निकाली गई हैं। यह भर्ती मेसर्स आर्टिस फेसिलिटी मैनेजमेंट प्रा. लि. द्वारा निकाली गई हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक, परिवहन विभाग में पीके बोस क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। पीके बोस ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उत्तराखंड के हरिद्वार आदर्शनगर की मेसर्स आर्टिस फेसिलिटी मैनेजमेंट प्रा. लि. ने संविदाकर्मियों की भर्ती निकाली हैं जिसमें प्रबंध निदेशक धीरज साहू के फर्जी हस्ताक्षर थे। पीके बोस ने बताया कि किसी भी संस्था से कोई अनुबंध नहीं किया गया है और न ही किसी संस्था को ऐसा करने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed