फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job opportunity in transport system.

यातायातः बढ़ेंगे कांस्टेबल इंस्पेक्टर के 2,971 पद

Sat, 13 Sep 2014 09:31 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Sep 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
 job opportunity in transport system.

ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस में स्टाफ की कमी की समस्या दूर करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही निरीक्षक से लेकर सिपाही तक के 2971 पदों का सृजन कर इन पर भर्ती की जानी है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

गृह सचिव कमल सक्सेना ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे, जिसके बाद भर्ती बोर्ड जरूरी कार्यवाही शुरू करेगा।

उन्होंने बताया कि तय मानकों के अनुसार सूबे में लगभग तीन हजार यातायात पुलिसकर्मी होने चाहिए, लेकिन करीब छह सौ पद खाली हैं।

मिलेंगे अत्याधुनिक संसाधन

 job opportunity in transport system.

इन छह सौ पदों को भरने के बाद 2971 नए पदों का सृजन कर इन पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही यातायात पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

गृह सचिव ने बताया कि प्रदेश के मंडलायुक्तों के पास रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी भी है।

मंडलायुक्तों से कहा गया है कि वे स्थानीय स्तर पर नगर विकास, परिवहन विभाग, विकास प्राधिकरण व अन्य विभागों से समन्वय कर यातायात प्रबंधन को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करें।

इसके साथ ही यातायात के अधिक दबाव वाले नए स्थान चिह्नित कर वहां नए यातायात व दिशा संकेतक लगाए जाएंगे। पुराने यातायात संकेतकों की मरम्मत भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed