फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job openings from December, 2000 Polytechnic students to get employment

Lucknow News: दिसंबर से नौकरी की बहार, पॉलीटेक्निक के 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 06 Nov 2025 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Job openings from December, 2000 Polytechnic students to get employment
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक से डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के लिए दिसंबर से नौकरी की बहार आने वाली है। संस्थान में टाटा मोटर्स, मदरसन व एटीएल कंपनी कैंपस प्लेसमेंट करेगी। इनमें दो हजार युवाओं को सालाना तीन लाख रुपये तक के पैकेज पर नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के प्लेसमेंट प्रभारी एसपी सोनी ने बताया कि 17 नवंबर से संस्थान में पढ़ने वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। एक महीने तक चलने वाली इस परीक्षा के बाद देश की बड़ी कंपनियों की ओर से युवाओं को रोजगार देने की प्रकिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


दिसंबर में अलग-अलग दिन में विशेष कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख कंपनियों से बातचीत भी हो चुकी है।

संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व प्रमुख डिप्लोमा इंजीनियरिंग की योग्यता लेने वाले विद्यार्थियों को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्कशॉप का भी होगा आयोजन

पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल की ओर से युवाओं के लिए वर्कशाप का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्थान को अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश व देश की बहुचर्चित कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से विशेष कार्यशाला लगाई जाएगी। औद्योगिक मांग के आधार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा।

यूं मिलेंगे नौकरी पाने के अवसर
कंपनी-- शहर-- टेक्नीशियन के पद - योग्यता-- वेतन

टाटा मोटर्स - अहमदाबाद - 800 - इंजीनियरिंग - 30,000 रुपये महीना

टाटा मोटर्स - लखनऊ - 300 - इंजीनियरिंग - 20,000 रुपये महीना

मदरसन - बंगलूरू - 750 - इंजीनियरिंग - 20,000 रुपये महीना

एटीएल - अहमदाबाद - 100- इंजीनियरिंग - 25,000 रुपये महीना

स्टोनेक्स - नई दिल्ली - 50 - इंजीनियरिंग - 27,000 महीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed