फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job In UP: Defense Corridor will provide employment to 40 thousand youth, 42 industrial groups got land

Job In UP: डिफेंस कॉरिडोर देगा प्रदेश के 40 हजार युवाओं को रोजगार, 42 औद्योगिक समूहों को मिली जमीन

Tue, 02 Jul 2024 12:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Jul 2024 12:13 AM IST
सार

Defense Sector Jobs: यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के अनुसार अबतक 154 एमओयू हो चुके हैं, जिसमें से 129 इंडस्ट्रियल और 25 इंस्टीट्यूशनल हैं।

विज्ञापन
Job In UP: Defense Corridor will provide employment to 40 thousand youth, 42 industrial groups got land
नौकरी के लिए बढ़ेंगे अवसर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रक्षा उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) अहम भूमिका निभाने जा रहा है। राज्य में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, चित्रकूट और झांसी हैं। इन नोड्स में करीब 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है, जिससे 40 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के अनुसार अबतक 154 एमओयू हो चुके हैं, जिसमें से 129 इंडस्ट्रियल और 25 इंस्टीट्यूशनल हैं। इसके अलावा 87 एमओयू का मूल्यांकन किया जा रहा है। यूपीडा की ओर से अबतक 1600 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। इसमें 700 हेक्टेयर से अधिक जमीन 42 औद्योगिक समूहों को आवंटित हो गई है। इन उद्योग समूहों की ओर से करीब आठ हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
विज्ञापन


डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सबसे ज्यादा एक हजार हेक्टेयर भूमि झांसी नोड में है। इसके बाद कानपुर नोड में 200 हेक्टेयर, लखनऊ में 160 हेक्टेयर, चित्रकूट में 100 हेक्टेयर और अलीगढ़ नोड में 90 हेक्टेयर से अधिक जमीन है। आगरा में अधिग्रहण का काम अभी नहीं हो सका है, यहां भी 90 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी छह नोड्स में से अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 23 उद्योग समूहों को जमीन आवंटन हो चुका है, जबकि 16 पाइप लाइन में हैं। इसके बाद झांसी में 8 को जमीन मिल चुकी है, जबकि 22 कंपनियां पाइपलाइन में हैं। इसी प्रकार लखनऊ में 6 कंपनियों को जमीन मिल गई है और 25 पाइपलाइन में हैं। कानपुर नोड में भी 5 कंपनियों को जमीन प्राप्त हो गई है, जबकि 19 पाइपलाइन में हैं। चित्रकूट और आगरा में अभी कंपनियों को भूमि आवंटन नहीं हुआ है। आगरा में 5 कंपनियां पाइपलाइन में हैं।



लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस और एयरॉली टेक्नोलॉजीज, झांसी में भारत डायनेमिक्स, अलीगढ़ में एनकोर रिसर्च लैब्स और एमीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, कानपुर में अडानी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज और आधुनिक मैटेरियल एंड साइंस जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। अडानी समूह और आधुनिक मैटेरियल व अलीगढ़ में एमीटेक में उत्पादन शुरू भी हो चुका है। झांसी में ग्लोबल इंजीनियर्स, फेरेट्रो इंडिया, डब्ल्यू बी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को जमीन आवंटन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed