फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fare from today, 52 thousand vacancies will offer

Lucknow News: 51 हजार भर्तियों के लिए रोजगार का महाकुंभ आज से, 112 कंपनियों के प्रतिनिधि सुबह दस से शाम पांच बजे तक लेंगे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Job fare from today, 52 thousand vacancies will offer
लखनऊ। नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में शनिवार से रोजगार के महाकुंभ लखनऊ कौशल महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। इसमें 20 सेक्टरों की 112 कंपनियों के प्रतिनिधि दो दिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 51,974 नौकरियां बांटेंगे। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और श्रम व रोजगार मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए शुक्रवार देर रात तक 24,878 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इसके अलावा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा है। अभ्यार्थियों के पंजीकरण से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया निशुल्क है। इस दौरान कॅरिअर कोर्सों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव के दौरान मोटिवेशनल और कॅरिअर काउंसिलिंग सेशन भी होंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उद्घाटन, सीएम करेंगे समापन
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ कौशल महोत्सव का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर, महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा, वेद मणि तिवारी, सीईओ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, सचिव कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, विधायक, एमएलसी आदि मौजूद रहेंगे। महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


ये कंपनियां रहेंगी मौजूद
प्रवीण गर्ग ने बताया कि कौशल महोत्सव में एडवांस वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बार्बी क्यूनेशन हॉस्पिटेलिटी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जी फोर एस सिक्योर सॉल्यूशन, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट, फ्लिपकार्ट प्राइवेट लिमिटेड, अपोलो होम केयर लिमिटेड, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड, लाइफ स्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महोत्सव में दस हजार से लेकर 30 हजार रुपये वेतन की नौकरियां योग्यता व साक्षात्कार के आधार पर मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed