फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fair for ex-servicemen at Colvin College on 16, 17

Lucknow News: कॉल्विन कॉलेज में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला 16, 17 को

Sun, 14 Sep 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Job fair for ex-servicemen at Colvin College on 16, 17
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्वास महानिदेशालय की ओर से 16 व 17 सितंबर को पूर्व सैनिकों के लिए कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा। महानिदेशालय ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों को नागरिक कार्यबल में दोबारा शामिल करने और सशक्त बनाने के लिए आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विविध क्षेत्रों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान लखनऊ सहित पूरे देश में पूर्व सैनिकों के लिए 18 रोजगार मेले लगाए जाने हैं। इनमें से चार लगाए जा चुके हैं। नौकरी देने वाले व पूर्व सैनिक www.esmhire.com पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित जॉब प्लेटफॉर्म है। पंजीकरण के लिए लिंक वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed