Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fair at ITI tomorrow

Lucknow News: आईटीआई में रोजगार मेला कल

Sun, 29 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Job fair at ITI tomorrow
आईटीआई में रोजगार मेला कल
लखनऊ। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में 30 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की 18 कंपनियां करीब 2520 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए सुबह 8:30 बजे संस्थान पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रोजगार मेले में सबसे अधिक पदों पर टाटा मोटर्स और एमआरएफ टायर्स में भर्ती होगी। टाटा मोटर्स में 500 पदों पर अप्रेंटिस और टेम्पररी वर्कमैन (टीडब्ल्यू) के लिए चयन किया जाएगा। वहीं, एमआरएफ टायर्स (एसजीएस कंसल्टेंसी) गुजरात में 200 ऑपरेटर और एमआरएफ टायर्स (कॅरिअर कनेक्टर्स) में 500 पदों पर एनएपीएस और लीड ट्रेनी के लिए भर्ती होगी। अडानी सोलर गुजरात में 200 ऑपरेटर और अपना पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 200 फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर चयन करेगी। केआरवाईएमआईक्यू टेक्नोलॉजीज में भी 250 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


इन कंपनियों में भी मिलेंगे अवसर
इसके अलावा अशोक लेलैंड, मदरसन, लावा इंटरनेशनल, गुड लक इंडस्ट्रीज और अरविंद मिल्स में 50-50 पदों पर भर्ती की जाएगी। एयरटेल में भी 50 पदों पर चयन होगा। बीआर ऑटोव्हील्स, केवीबी स्टाफिंग सॉल्यूशंस और टाटा मार्कोपोलो समेत अन्य कंपनियां भी मेले में अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

कंपनियों की ओर से पद और योग्यता के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कुछ कंपनियां रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा की कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और बायोडाटा साथ लेकर पहुंचना होगा।


कोट
इस बार अलग-अलग कंपनियों में अधिक पदों पर भर्ती निकली है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय से केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं।

- एमए खां, प्लेसमेंट अधिकारी, आईटीआई अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed