फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Job fair at ITI Aliganj today.

Lucknow News: आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेला आज

Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Job fair at ITI Aliganj today.
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में बुधवार को अप्रेंटिसशिप ड्राइव और मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। टाटा मोटर्स लिमिटेड और हेला इंडिया ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, सीओपीए/पासा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, मशीनिस्ट, ड्राफ्ट्समैन और ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों का मौके पर ही पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी का नियमित विद्यार्थी के रूप में 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत और एससीवीटी/एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई या एनटीसी में भी न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 13,870 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा निशुल्क कैंटीन, 10 किलोमीटर तक परिवहन सुविधा, दो सेट यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज और पीपीई भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोफाइल स्क्रीनिंग, साक्षात्कार, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

हेला इंडिया की ओर से गुड़गांव स्थित प्लांट के लिए डीएटी पद पर मेगा कैंपस प्लेसमेंट होगा। इसमें मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या बीएससी उत्तीर्ण युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए 18 से 28 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है। चयनित युवाओं को 17 हजार से 19 हजार रुपये प्रतिमाह इन-हैंड वेतन मिलेगा। इसमें अभ्यर्थियों को निशुल्क बस सेवा, भोजन, स्नैक्स और 14 पेड लीव दी जाएंगी। एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद प्रदर्शन के आधार पर स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........
अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे आईटीआई परिसर में अपने शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, छायाप्रतियां और फोटो लेकर आना होगा। जो अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं वह भी पंजीकरण करवा सकते हैं।

एमए खां प्लेसमेंट अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article