{"_id":"618c2d38e52b5405937bca47","slug":"job-appartunity-for-luckow-university-students-in-three-companies-lucknow-news-lko603860666","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को तीन कंपनियां देंगी नौकरी, आज करना होगा आवेदन व पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को तीन कंपनियां देंगी नौकरी, आज करना होगा आवेदन व पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को तीन कंपनियां विभिन्न पदों पर प्लेसमेंट देंगी। विवि की केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें छात्रों से कहा गया है कि वे लविवि की वेबसाइट से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. संजय मेधावी ने बताया कि लविवि के एमबीए, बीसीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीएम समेत स्नातक के सभी छात्रों के लिए रोजगार पाने का अवसर मिला है। तीन कंपनियां विभिन्न पदों के लिए छात्रों का प्लेसमेंट करने जा रही हैं। छात्रों को इसकी जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों में भी सूचना भेज दी गई है। डीलॉयट कंपनी बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस के साथ), बीकॉम, बीबीए छात्रों की एसोसिएट एनालिस्ट पद पर भर्ती करेगी। चयन के लिए अर्हता 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है। चयन के बाद छात्रों को 3,82,500 रुपये सालाना तक का पैकेज मिलेगा। प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए छात्रों को 11 नवंबर को सुबह 11 बजे तक आवेदन कर पंजीकरण कराना होगा। वहीं, अपग्रेड कंपनी एसोसिएट एडमिशन काउंसलर के पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट करेगी। चयन के बाद छात्रों को मुंबई, नोएडा, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता में नियुक्ति दी जाएगी। एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र लुंबा से जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इनफिनिटी कंपनी स्नातक की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर कर रही है। इसके लिए आवेदन व पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। दिसंबर में चयन होगा और जनवरी से इंटर्नशिप शुरू होगी।