आडवाणी की चिट्ठी बता रही मोदी का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीएम
उन्होंने कहा कि मोदी पीएम के उम्मीदवार बन तो गए लेकिन आडवाणी की चिट्ठी उनका हाल बता रही है।
राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन के समापन समारोह में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान आए जितिन प्रसाद ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने
कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता संतुष्ट
नहीं हैं। आडवाणी की चिट्ठी भाजपा के अंदरूनी हालाता और मोदी की हालत बता
रही है। देश का युवा मोदी से प्रभावित है?
इस सवाल पर राज्यमंत्री ने
असहमति जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा युवा सांसद, मंत्री और कार्यकर्ता
कांग्रेस में हैं।
पार्टी लगातार युवाओं को जोड़ने का काम कर रही है। यह
मोदी और भाजपा की गलतफहमी है कि युवा उनके साथ हैं या उनसे प्रभावित हैं।
राहुल के पीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि राहुल
गांधी नेतृत्व संभालें लेकिन पीएम कौन होगा, यह जनता ही तय करेगी आरएसएस
नहीं।