फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jio chat brings new nawab to lucknow

मोबाइल मैसेजिंग में छाएंगे लखनऊ के अदब भरे जुमले

Sun, 16 Aug 2015 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 16 Aug 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
jio chat brings new nawab to lucknow

रिलायंस की हाल ही में लान्च हुए मैसेजिंग एप्लीकेशन जियोचैट ने नवाबों के शहर लखनऊ के लिए खास स्टीकर्स तैयार किए गए है। न्यू नवाब टू लखनऊ के नाम से तैयार हुई स्टीकर्स की श्रृंखला को जाने-माने कार्टूनिस्ट नीलभ बनर्जी ने तैयार किया है।

विज्ञापन


इन स्टीकर्स में खासतौर से लखनऊ की पुरानी परंपराओं और यहां के जुमलों का इस्तेमाल किया गया है। इन सभी स्टीकर्स को सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये एनिमेटेड स्टीकर्स लखनवी अंदाज और संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाते हैं। पुराने समय में लखनऊ में नवाब जिन तकिया कलामों का इस्तेमाल करते थे वो सभी कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किए गए हैं। जैसे पहले आप, भैय्याजी प्रणाम, गुस्ताखी माफ आदि। जियो चैट कंपनी के उपभोक्ता नवाबी स्टाइल के इन खास स्टीकर्स का अपनी बातचीत और चैट में इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने हजरतगंत की मर्चेंट कम्यूनिटी के लिए भी एक यूनीक फीचर बनाया है। इस ग्रुप की मदद से कंपनी लगातार शहर के अपडेट और ट्रेडिंग की न्यूज अलर्ट लेती रहेगी। जियो चैट एप्लीकेशन एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ये एक मोबाइल मैसेजिंग एप्लीकेशन है जिसे स्मार्टफोन्स पर यूज किया जा सकता है।

लखनवी अंदाज में इन जुमलों का कर सकेंगे इस्तेमाल

jio chat brings new nawab to lucknow

मोबाइल मैसेजिंग में इन दिनों यूथ कम शब्दों में स्टीकर्स का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात कहता है। यूथ की इस डिमांड को पूरा करने के लिए लखनऊ के जुमलों की एक बड़ी लिस्ट अब उपलब्‍ध होगी।


ये सभी जुमले दोस्तों को भेज सकते हैं आप

-पहले आप
-आइए हुजूर
-पान फरमाइए
-लखनऊ में आपका स्वागत
-भैय्याजी प्रणाम
-अदाब
-गुस्ताखी माफ
-टुंडे के कबाब
-लखनऊ यानी बिरयानी
-दस्तरखान लगवाएं
-गले मिलते रहिए
-बहस ना करें
-अहसान फरामोश
-तू नहीं आप कहिए
-सब खैरियत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed