Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jharkhand beat Hyderabad

Lucknow News: झारखंड ने हैदराबाद को हराया

Sat, 20 Dec 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand beat Hyderabad
मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला
लखनऊ। कुमारी पलक (3 विकेट, नाबाद 28 रन) के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत झारखंड ने हैदराबाद को छह विकेट से पराजित किया। वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए अन्य मुकाबलों में चंडीगढ़ ने जम्मू कश्मीर को एक विकेट और मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम 42.4 ओवर में 137 रन बनाकर सिमट गई। 71 रन के योग पर टीम के आठ विकेट गिर गए। तीन बल्लेबाज जहां खाता नहीं खोल सके, वहीं दहाई के अंक तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों में कट्टा (13), वी प्रतीक्षा (32), के श्रीवल्ली (45) और जैजमिन गिल (11) शामिल रही। झारखंड की पलक ने तीन, नेहा और भूमि ने दो-दो विकेट चटकाये।
विज्ञापन


जवाब में झारखंड ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरुषि गोदियाल ने 47 रन बनाए। कुमारी पलक और प्राची प्रधान ने 28-28 रनों की पारी खेली। जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए मैच में जम्मू एंड कश्मीर ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 82 रन बनाए। अलीजा ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। चंडीगढ़ की तरुनिका ने पांच ओवर में तीन मेडन, चार रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में चंडीगढ़ ने 17.1 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डी. सांदिल ने 45 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हिमाचल प्रदेश ने 33 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बनाए। धन्य लक्ष्मी ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। मुंबई की ओर से एस. कामथे ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में मुंबई ने 22.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज इरा जाधव ने तूफानी पारी खेली और नाबाद 79 रन बनाए।

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

मुकाबले में गेंदबाजी करती झारखंड की टीम की खिलाड़ी। -अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed