फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jhansi free from corona curfew.

यूपी: एक और जिले को कोरोना कर्फ्यू से राहत, सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हुई

Thu, 03 Jun 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jun 2021 02:59 PM IST
सार

यूपी के जिन जिलों में कोरोना के मामले 600 से कम हो रहे हैं। उन्हें कोरोना कर्फ्यू
से छूट दी जा रही है। इसी कड़ी में झांसी को भी कोरोना कर्फ्यू से राहत दी गई है।

विज्ञापन
Jhansi free from corona curfew.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए जिन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हो गई थी वहां कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई थी। ताजा स्थिति के अनुसार झांसी जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। ऐसे में अब यहां भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई टीम-9 की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष आज एक माह में 91.8 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में 25,546 कोरोना केस एक्टिव हैं। हमारी रिकवरी दर 97.4% हो गई है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश की नीति के संतोषप्रद परिणाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य है जिसने 5 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किये हैं।
विज्ञापन


टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल के साथ ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं 04 जून से प्रारंभ की जा रही हैं। ऑपरेशन भी हो सकेंगे। अधिकाधिक लोगों को ई-संजीवनी अथवा टेलीकन्सल्टेशन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विशेष परिस्थितियों में ही ओपीडी में मरीज आएं। किसी भी दशा में कहीं भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन वेस्टेज को न्यूनतम  रखने के लिए प्रदेश के सात प्राविधिक शिक्षण संस्थानों द्वारा कराए गए ऑक्सीजन ऑडिट के अच्छे परिणाम मिले हैं। इस रिपोर्ट को संबंधित अस्पतालों को उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी ऑक्सीजन की अनावश्यक खपत न हो। वर्तमान में सभी जिलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। औद्योगिक इकाइयों की ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने में हर संभव मदद करें।

कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार सभी नागरिकों का यथाशीघ्र टीका-कवर देने के लिए संकल्पित है। अब तक प्रदेश में 01 करोड़ 90 लाख 48 हजार 748 डोज लगाए जा चुके हैं। अब सभी जिलों में 18+ आयु के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। बीते 24 घंटे में साढ़े तीन लाख लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। दैनिक वैक्सीनेशन क्षमता में वृद्धि को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

देश के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के कुछ ज़िलों से टीकाकरण में लापरवाही अथवा शरारतपूर्ण गतिविधियों की जानकारी आई है। यह कतई उचित नहीं है। इन घटनाओं को आपराधिक मानते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed