{"_id":"6738bb8525ed81d0180f6c16","slug":"jhansi-fire-incident-every-hospital-in-the-state-will-be-examined-afresh-fire-department-has-deployed-teams-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी अग्निकांड: प्रदेश के हर अस्पताल की नए सिरे से होगी जांच, अस्पतालों में अग्निशमन विभाग ने उतारी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी अग्निकांड: प्रदेश के हर अस्पताल की नए सिरे से होगी जांच, अस्पतालों में अग्निशमन विभाग ने उतारी टीमें
Sat, 16 Nov 2024 09:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 16 Nov 2024 09:24 PM IST
सार
Jhansi fire incident: झांसी अग्निकांड का असर पूरे प्रदेश में पड़ा। सरकार ने प्रदेश अस्पताल की जांच करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीमें उतार दी हैं।
विज्ञापन
Jhansi Medical College Fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में आग लगने से 10 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश के हर अस्पताल में नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच कर सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अस्पतालों में आग लगने की घटना के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया था, लेकिन प्रदेश के अस्पतालों में जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई। सरकारी कॉलेजों में मॉक ड्रिल करके उसकी रिपोर्ट भेजी गई, लेकिन निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों ने ध्यान नहीं दिया। झांसी की घटना होने के बाद अब नए सिरे से सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने भी दिया था कमियां दूर करने का निर्देश
सूत्रों की मानें तो जून 2024 में प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों की विद्युत सुरक्षा निदेशालय की ओर से जांच कराई गई थी। करीब 524 अस्पतालों की जांच में एसजीपीजीआई और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में भी कई तरह की कमियां पाई गई थीं। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय की ओर से झांसी में हुई घटना को देखते हुए सोमवार से फिर अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इस अभियान में यह देखा जाएगा कि जिन अस्पतालों में कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं, वे दूर हुए अथवा नहीं। जहां कमियां नहीं सुधारी गई होंगी, उन्हें नोटिस जारी करते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन