फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jewelry worth lakhs was stolen after thieves smashed through gate of jewelry store In Lucknow

Lucknow News: दिनदहाड़े सराफ की दुकान का गेट तोड़कर लाखों के जेवर पार, सीसीटीवी में थैला लिए दिखा चोर

Thu, 16 Apr 2026 05:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 05:29 PM IST
सार

राजधानी में दिनदहाड़े सराफ की दुकान का गेट तोड़कर चार लाख के जेवर चोरी कर लिए गए। आरोपी ने पेचकस से शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़ा और फिर अंदर गया। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
jewelry worth lakhs was stolen after thieves smashed through gate of jewelry store In Lucknow
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर एक सराफ की दुकान में लगे शीशे के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसा। वहां से चार लाख के जेवर चोरी कर ले गया। घटना के वक्त सराफ घर खाना खाने गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर इलाके की है। उन्नाव के पुरवा निवासी सराफ राम मिलन यादव अलीनगर सुनहरा में रहते हैं। वह बेटे अन्नी यादव के साथ विजयनगर नारायणपुरी में करीब सात साल से अन्नी ज्वेलर्स के नाम पर सोने चांदी की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार, रोज की तरह वह बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह शटर बिना बंद किए शीशे के गेट को लॉक कर घर खाना खाने के लिए चले गए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के शीशे के दरवाजे का लॉक पेचकस से खोल धक्का देकर अंदर घुसा और सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, कील, बिछिया सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गया। वह जब खाना खाकर दुकान पहुंचे तो उनको घटना का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर

सराफ की दुकान में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किए तो एक चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखा। आरोपी के हाथ में एक थैला भी मौजूद था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह का कहना है कि चोरी की धारा में केस दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। सराफ के अनुसार चोरी गए जेवर की कीमत चार लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed