{"_id":"6a1f3ffc7b14aea6e705a3fb","slug":"jewelry-worth-5927-rupees-lakh-stolen-from-jewelers-shop-lucknow-news-c-13-lko1070-1764760-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफ की दुकान से 59.27 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफ की दुकान से 59.27 लाख के गहने चोरी
Wed, 03 Jun 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सराफ की दुकान का टूटा शटर।
सरोजनीनगर। बिजनौर में सोमवार रात चोरों ने सराफ की दुकान का शटर तोड़कर 59.27 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
यह घटना सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र गेट नंबर-तीन के पास हुई। कमलापुर निवासी सराफ मनोज कुमार की बिजनौर-बंथरा रोड पर लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम की दुकान है। मनोज के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें शटर टूटा होने की जानकारी दी। वह तुरंत दुकान पहुंचे और सामान बिखरा पाया। करीब 59.27 लाख रुपये की जेवर और करीब 1.50 लाख नकदी गायब थी।
सीसीटीवी कैमरे बंद मिले
एडिशनल इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी के अनुसार शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पीड़ित की दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए हैं। पुलिस दुकान के आसपास की फुटेज खंगाल रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्य संकलित होने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।