{"_id":"69fba97f1758cff5d6010b5e","slug":"jewelry-and-two-lakh-rupees-stolen-from-advocates-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1724662-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अधिवक्ता के घर से जेवर व दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अधिवक्ता के घर से जेवर व दो लाख रुपये चोरी
Thu, 07 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
चिनहट। क्षेत्र के धावा स्थित राय एन्क्लेव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुरेश कुमार यादव के घर से जेवर और दो लाख रुपये चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्धों की फुटेज कैद हुई है। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार के मुताबिक, वह रविवार दोपहर चाचा की बेटी की शादी में अपने पैतृक गांव बाराबंकी स्थित पूरे डला सुबेहा गए थे। सोमवार रात लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। चोरों ने घर के सभी लॉकर तोड़ दिए। वे सोने-चांदी के कई जेवर और सिक्के ले गए। कुल मिलाकर दो लाख रुपये नकद और जेवर चोरी हुए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे हैं। वे रात दो बजे सामान ले जा रहे थे। पुलिस उनकी पहचान कर तलाश कर रही है।