फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 80 lakh stolen from teacher's house

Lucknow News: शिक्षिका के घर से 80 लाख के जेवर चोरी

Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 80 lakh stolen from teacher's house
जांच करती पुलिस टीम व चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-नौ की बाल विहार कॉलोनी निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका शिप्रा सिंह के घर से चोर 80 लाख रुपये के जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। मौके पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शिप्रा सिंह के मुताबिक 26 फरवरी को वह हैदराबाद बड़ी बहन के घर गई थीं। उन्होंने पेड़ों को पानी और मछलियों को खाना देने के लिए परिचित को घर की चाबियां दी थीं। शुक्रवार को दोपहर करीब 3:50 बजे परिचित ने उन्हें कॉल कर घर के दरवाजों के ताले टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये देखा कि बेड के पास रैक में रखा गहनों का डिब्बा खाली थी। उसमें उनकी मां के पुश्तैनी जेवर रखे थे। वह हैदराबाद से चलकर रात करीब 10:30 बजे घर पहुंच गईं।
विज्ञापन

डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर : शिक्षिका ने बताया कि तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने 80 लाख के पुश्तैनी जेवर, एक लाख रुपये, कैमरा, एलईडी टीवी, लैपटॉप और महंगी घड़ियां चुरा लीं। इतना ही नहीं, आरोपी सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ अंदर के कमरों के टूटे थे ताले
फोरेंसिक टीम को कमरों में फिंगर प्रिंट और कुछ लोगों के जूतों के निशान मिले हैं। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि फाेरेंसिक टीम की तफ्तीश में सामने आया है कि चोर मेन गेट से घर में दाखिल नहीं हुए हैं। सिर्फ अंदर के कमरों के ही ताले टूटे मिले हैं।


परिचित से होगी पूछताछ
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि चोर घर में कैसे दाखिल हुए। फिलहाल शिक्षिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की एक टीम ने पीड़िता की परिचित को पूछताछ के लिए भी बुलाया है। दूसरी टीम घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ कुछ संदिग्धों के मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

जांच करती पुलिस टीम व चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

जांच करती पुलिस टीम व चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed