फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from mason's house

Lucknow News: राजमिस्त्री के घर से पांच लाख के जेवर चोरी

Sun, 20 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from mason's house
लखनऊ। दुबग्गा के जमालनगर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने राजमिस्त्री सुरेश यादव के बंद मकान से बेटे की शादी के लिए रखे पांच लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सुरेश यादव पत्नी गुड्डी के अनुसार बीते एक सप्ताह से पति की तबीयत खराब है। वह कसमंडी कलां के निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। गुड्डी शुक्रवार को घर में ताला लगाकर हॉस्पिटल गईं थीं। शनिवार सुबह वह जब घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। चोर कमरे में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे पांच लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए। सुरेश यादव ने बताया वह अपने बड़े लड़के कुलदीप की शादी के लिये जेवरात खरीदे थे। इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed