फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery stolen from woman head constable's house after breaking the lock

Lucknow News: महिला हेड कांस्टेबल के घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from woman head constable's house after breaking the lock
सरोजनीनगर। बिजनौर क्षेत्र में चोरों ने पुलिस विभाग में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबलके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। पीड़िता ने सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के बेहटा कला निवासी वासुदेव की पत्नी अनिता यादव लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक अपराध शाखा मुख्यालय में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात हैं। वह बिजनौर के पुराना गुड़ौरा स्थित मनीष यादव गेट के पास अयोध्या पुरी में रहती हैं। अनिता के मुताबिक उनके बेटे की 19 फरवरी को शादी है। इसके लिए वह 12 फरवरी को घर में ताला बंद कर रायबरेली स्थित अपने मूल गांव चली गई थीं। लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। अलमारी में रखे उनकी सास के करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के चांदी के गहने गायब मिले। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा कहना है कि इस घटना को लेकर पुलिस की दो और सर्विलांस की एक टीम लगाई गई है। पीड़िता के घर के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed