फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery stolen from shop

Lucknow News: दुकान से जेवर चोरी

Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from shop
लखनऊ। कृष्णानगर की सराफा मार्केट की एक दुकान के कर्मचारी पर गहने चोरी करने का आरोप लगा है। स्टॉक मिलान करने पर मालिक को इसका पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामनगर आलमबाग में अजय अग्रवाल की ज्वेल पैलेस के नाम से दुकान है। इसमें उन्नाव के औरास निवासी अंशू कुमार पाल सात वर्ष से मैनेजर व सहायक सेल्समैन पद पर था। अजय के अनुसार 16 नवंबर को अंशू ड्यूटी पर नहीं आया था। उसी दिन उन्होंने अन्य सेल्समैन के साथ स्टॉक का मिलान किया तो सोने-चांदी काफी जेवर गायब थे।
विज्ञापन


अजय का कहना है कि अंशू ही स्टॉक का मिलान करता था और इंट्री के बाद तिजोरी में रखता था। उन्होंने अंशू को फोन कर बुलाया और गायब हुए गहनों के बारे में जानकारी मांगी तो वह वॉशरूम जाने के बहाने भाग निकला। अजय ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो फुटेज में अंशू चेन चोरी करते दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अजय ने अंशू के परिजनों को फोनकर घटना के बारे में बताया तो वे भी अभद्रता करने लगे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि दुकानदार ने फुटेज के आधार पर चोरी का केस दर्ज कराया है। अभी चोरी हुए माल की लिस्ट नहीं दी है। पुलिस अंशू की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed