फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from two closed houses

Lucknow News: दो बंद मकानों से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from two closed houses
लखनऊ। चोरों ने मड़ियांव व मोहनलालगंज में दो बंद मकानों से लाखों के जेवर और नकदी साफ कर दी। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मड़ियांव के शिवनगर-दो निवासी कुनाल कुमार कन्नौजिया के मुताबिक दो अगस्त को राजा बाजार निवासी उनके ताऊ की मौत हो गई थी। उसी दिन वह परिवार के साथ उनके घर गए थे। चार अगस्त की रात 10:30 बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। चोर अलमारियों के लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये व छह लाख के जेवर ले गए थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


उधर, मोहनलालगंज में साहू कॉलोनी निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी तुलसीराम शुक्ला के बंद मकान से चोरों ने बृहस्पतिवार को लाखों के जेवर और आठ हजार रुपये चुरा लिए। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed