{"_id":"653d54dc6f441a59e1082a1c","slug":"jewelery-theft-raebareli-news-c-101-1-slko1032-6088-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वायुसेना कर्मी के घर से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वायुसेना कर्मी के घर से नकदी व जेवर चोरी
Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। क्षेत्र में वायुसेना कर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी के साथ ढाई लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है।
यह घटना आबेपुर मजरे रालपुर गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के मकान में हुई। वायुसेना में कार्यरत संजीव की तैनाती हैदराबाद में है। वे परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। चार अक्तूबर को संजीव घर आए थे। एक-दो दिन रहने के बाद वापस चले गए। शनिवार को फिर घर लौटे तो मकान व कमरे के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। संजीव के मुताबिक चोर ताला तोड़कर घर से 26 हजार रुपये और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।