फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jewelery of lakhs, cash stolen from two houses

Lucknow News: दो मकानों से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Wed, 08 Oct 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jewelery of lakhs, cash stolen from two houses
लखनऊ। जानकीपुरम और अलीगंज में दो बंद मकानों से चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में एफआईआर कराई है। जानकीपुरम विस्तार के सरस्वतीपुरम निवासी सतीश जैन के मुताबिक चार अक्तूबर की शाम को वह साढ़ू के घर आलमबाग गए थे। छह अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे जब बेटा घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सामान बिखरा था। चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवर चुरा ले गए थे। उसने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, अलीगंज के सेक्टर-के निवासी अनीता सिंह ने पड़ोसी अक्षयवर राजपूत व उसके साथी विकास पर घर से जेवर व कीमती सामान चुराने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed